सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला, मौके पर ही मौत, गरियाबंद का रहने वाला था मृतक
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गरियाबंद जिले के नागाबुड़ा का रहने वाला था, जो अपने दोस्त से मिलने रायपुर गया था। सड़क पार करते समय टैंकर ने उसे कुचल दिया। घटना रायपुर जिले के मुजगहन थाना क्षेत्र की है।
गरियाबंद जिले के नागाबुड़ा गांव निवासी विनोद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर में एक ढाबे में काम करता है। 24 अगस्त को उसका दोस्त उत्तम पटेल गांव से रायपुर घूमने आया था। 25 अगस्त को दोनों दोस्त घूमने के बाद सेजबहार चौक के पास पहुंचे। इसी दौरान उत्तम पटेल सड़क पार कर रहा था। तभी डूंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर वाहन ने उत्तम को टक्कर मार दी।
हादसे में युवक के सिर से भेजा बाहर आ गया। चंद सेकंड में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन लोग घायल











