लड़की की मदद करना पड़ा महंगा: 15 मिनट में खुद की गाड़ी पार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर में एक बुजुर्ग को लड़की की मदद करना भारी पड़ गया। बुजुर्ग सड़क में गिरी लड़की की मदद करने के लिए रुका, इतने में चोर ने उसकी गाड़ी ही चोरी कर फरार हो गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वो मठपारा दुधाधारी मंदिर के पास रहता है। 14 अक्टूबर को वो अपने स्कूटी से अपने परिचित के घर मिलने आया हुआ था। दोपहर 2 के करीब जब वो घर की तरफ वापस लौट रहा था। तभी लाखेनगर के पास उसे पीछे से जोर से आवाज आई। उसने अपनी गाड़ी को रोक दी।
Read More News : नो एंट्री में घुसे ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत
युवती का हो गया था एक्सीडेंट
राजकुमार ने पीछे देखा, तो एक एक्टिवा से युवती सड़क पर गिर गई थी। राजकुमार फौरन युवती की मदद करने के लिए गाड़ी को एक किनारे में खड़ी कर चला गया। जब वो 15 मिनट बाद वापस लौटा। तो उसकी गाड़ी को किसी ने पार कर दिया है। उसने हड़बड़ा कर आसपास खोजने की कोशिश की, लेकिन उसकी गाड़ी वहां पर नहीं मिली।
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में आजाद चौक पुलिस ने थ्प्त् दर्ज कर लिया है। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद ब्ब्ज्ट कैमरों को खंगाल रही है। जिससे चोर का पता लगाया जा सके।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
नवा रायपुर में स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई: 4 बाइक राइडर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला