शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, पुलिस को गुमराह करने प्राइवेट पार्ट में घुसाया चम्मच, नाबालिग प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में चम्मच घुसाकर क्रुरता कर हदे पर कर दी। मामले में पुलिस ने नाबालिग प्रेमी समेत उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार धरसींवा क्षेत्र के मोहदी गांव के खेत में 23 मार्च को एक महिला की लाश मिली थी। महिला के गले, जांघ, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच में जुट गई है। जांच में महिला की पहचान सरिता यादव (28 वर्ष) के रूप में की गई, जो 20 मार्च से लापता थी। 22 मार्च को विधानसभा थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है।

नाबालिग और महिला के बीच था अफेयर

पुलिस की जांच में पता चला कि सरिता का 17 साल के नाबालिग से अफेयर था। पुलिस ने शक के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने दो दोस्तों के साथ महिला की हत्या करना कबूल किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सरिता का किसी दूसरे व्यक्ति से भी अफेयर शुरू हो गया इसलिए वह संबंध तोड़ रही है और बात नहीं कर रही है। नाबालिग ने बताया कि महिला अपने पति और मुझे धोखा दे रही थी।

दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा गर्लफ्रेंड को 20 मार्च को बातचीत के बहाने से बुलाया था, फिर उसे बाइक पर बैठाकर अपने दोस्त समीर निषाद के साथ धरसींवा इलाके के मोहदी गांव ले गया। इस दौरान उसने महिला के गले पर चम्मच से वार कर दिया। जब महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई तो आरोपी ने शरीर के कई हिस्सों में वार किया, जिससे महिला की मौत हो गई। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने रेप के बाद हत्या दिखाने की साजिश रची।

महिला को मारकर किया अर्धनग्न

वारदात के बाद नाबालिग ने महिला को अर्धनग्न कर दिया ताकि पुलिस को लगे की किसी ने महिला की रेप के बाद हत्या की है। बताया गया कि मृतिक अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी। उसके दो बच्चे थे। पुलिस ने नाबालिग समेत उसके दोस्त समीर निषाद और कोमल धीवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

लव ट्रायंगल में युवक की हत्या: युवती ने फोन कर बुलाया फिर प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से किया हमला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल