छत्तीसगढ़ का ये क्षेत्र दिसंबर में करा रहा शिमला का ऐहसास, जमने लगी ओस बी बूंदे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रायपुर में रिकॉर्ड किया है। ठंड के लगातार गिरते पारे ने छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में तो ओस की बूंदें तक जमने लगी हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ का सरगुजा हर साल ठंड के महीने में बर्फीला हो जाता है। हालांकि इस बार ठंड का मौसम सरगुजा में देर से असर दिख रहा है मैनपाट में घास के मैदान में पाला की सफेद चादर अब बिछने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ ही मैनपाट में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती ठंड और आने वाले दिनों में मौसम को लेकर जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उत्तर पश्चिमी हवाएं तेजी से चल रही है जिसके कारण पारा नीचे गिर रहा है। प्रदेश में यह तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की फिलहाल संभावना नहीं है। इसके साथ ही शनिवार के दिन प्रदेश का मौसम ड्राई रहा। वहीं शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

शहर के बीच में दिखी चुड़ैल, लोगों के उड़े होंश, फिर… देखिए वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film