छत्तीसगढ़ मे भाजपा को बहुमत, CM चेहरे को लेकर इस नाम पर लगी मुहर !

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम सभी अटकलों को मात देते हुए भाजपा ने बहुतम बनाई है। भाजपा ने 54 सीट, तो कांग्रेस ने 35 सीटो पर जगह बनाई । 1 सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कब्जा किया है । सबसे ज्यादा वोटो से जीतने वाले भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण सीट से 67719 वोटो से जीते साथ ही सबसे कम वोटो से जीतने वाले प्रत्याशी भाजपा के आसाराम नेताम कांकेर सीट से 16 वोटो से जीते है ।

दूसरे नंबर पर ओपी चौधरी ने इस बार सर्वाधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाया है । उन्होंने रायगढ़ विधानसभा से 64443 मतों से जीत हासिल की है।बस्तर और सरगुजा से एकतरफा वोटिंग हुई है । बस्तर की 12 सीटों में से 8 में भाजपा जीत गई, जबकि सरगुजा में 14 की 14 सीटें भाजपा की झोली मे आ गई। सरगुजा का परिणाम इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि पिछली बार 14 की 14 सीटें कांग्रेस के पास थीं। स्वयं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अपनी सीट हार गए ।भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने दिग्गज टीएस सिंहदेव को हरा दिया।

चला मोदी का जादू

आपको बता दे कि मोदी और शाह की जहां-जहां जनसभा हुई वहाँ वहाँ लगभग भाजपा को लीड मिली है । सभा के बहाने इन दोनों ने पूरे छत्तीसगढ़ को नाप लिया। जनसभा की गई लगभग सभी क्षेत्रों में ज्यादातर भाजपा की सीटें आई हैं। जबकि राहुल और प्रियंका गांधी का जादू छत्तीसगढ़ मे नहीं चल पाया । इनके द्वारा किए गए लगभग जगहों मे भाजपा को ही ज्यादा सीटें मिली है।

कौन होगा मुख्यमंत्री

अगर मुख्यमंत्री की बात करे तो भाजपा में पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह हो सकते है । इसके साथ ही आदिवासी चेहरे के रूप में विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम भी हैं। साहू समाज से प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और ओबीसी चेहरे की बात करें, तो धरमलाल कौशिक का नाम आ सकता हैं। पार्टी द्वारा चौकाने वाला कोई नया चेहरा भी सामने आ सकता है जैसा कि टिकट वितरण मे हुआ।

इधर, नेता प्रतिपक्ष के लिए चरणदास महंत और भूपेश बघेल का नाम पहली कतार में है। भूपेश बघेल ओबीसी के रूप में कांग्रेस के पास राष्ट्रीय चेहरा हैं, इसलिए हो सकता है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसे भुनाना चाहे।

 

किसने किसको कितने वोटो से हराया

अभनपुर से भाजपा के इंद्र कुमार साहू ने कांग्रेस के धनेंद्र साहू को 15553 वोटो से हराया

अहिरवारा से भाजपा के डोमनलाल कुरसेवाडा ने कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 25263 वोटो से हराया

अकलतरा से कांग्रेस के राघवेंद्र कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सौरभ सिंह को 22758 वोटो से हराया

अंबिकापुर से भाजपा के राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के टी.एस.सिंहदेव को 94 वोट से हराया

अंतागढ़ से भाजपा के विक्रम उसेंडी ने कांग्रेस के रूपसिंह पोटाई को 23710 वोटो से हराया

आरंग से भाजपा के गुरु खुशवंत साहिब ने कांग्रेस के डॉ शिवकुमार डहरिया को 16538 वोटो से हराया

बैकुंठपुर सीट से भाजपा के भैयालाल राजवाड़े ने कांग्रेस की अंबिका सिंह देव को 25413 वोटो से हराया

बलौदा बाजार सीट से भाजपा के टांकराम वर्मा ने कांग्रेस के शैलेश नितिन त्रिवेदी को 14740 वोटो से हराया

बसना सीट से भाजपा के संपत अग्रवाल ने कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर सिंह को 36793 वोटो से हराया

बस्तर सीट से कांग्रेस के बघेल लखेश्वर ने भाजपा के मनीराम कश्यप को 6434 वोटो से हराया

बेलतरा सीट से भाजपा के सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस के विजय केसरवानी को 16963 वोटो से हराया

बेमेतरा सीट से भाजपा के दीपेश साहू ने कांग्रेस के आशीष छाबड़ा को 9134 वोटो से हराया

 भानुप्रतापपुर सीट से कांग्रेस की सावित्री मनोज मंडावी ने भाजपा के गौतम उइके को 30932 वोटो से हराया

भरतपुर सोनहत सीट से भाजपा की रेणुका सिंह ने कांग्रेस के गुलाब कामरो को 4919 वोटो से हराया

भाटापारा सीट से कांग्रेस के इंद्र साव ने भाजपा के शिवरतन शर्मा को 11316 वोटो से हराया

भटगांव सीट से भाजपा की लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े को 43962 वोटो से हराया

भिलाई नगर से कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने भाजपा के प्रेमप्रकाश पांडे को 1264 वोटो से हराया

बीजापुर से कांग्रेस के विक्रम मंडावी ने भाजपा के महेश गागड़ा को 2706 वोटो से हराया

बिलाईगढ़ से कांग्रेस की कविता प्राण लहरे ने भाजपा के डॉ दिनेशलाल जांगड़े को 17939 वोटो से हराया

बिलासपुर से भाजपा के अमर अग्रवाल ने कांग्रेस के शैलेश पांडे को 28959 वोटो से हराया

बिल्हा से भाजपा के धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के सियाराम कौशिक को 8957 वोटो से हराया

बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस के जनक ध्रुव ने भाजपा के गोवर्धन सिंह मांझी को 816 वोटो से हराया

चंद्रपुर से कांग्रेस के रामकुमार यादव ने भाजपा की संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव को 15976 वोटो से हराया

चित्रकूट से भाजपा के विनायक गोयल ने कांग्रेस के दीपक बैज को 8370 वोटो से हराया

दंतेवाड़ा से भाजपा के चैतराम अटामी ने कांग्रेस के छविंद्र कर्मा को 16803 वोटो से हराया

धमतरी से कांग्रेस के ओंकार साहू ने भाजपा की रंजना दीपेंद्र साहू को 2606 वोटो से हराया

धर्मजयगढ़ से कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया ने भाजपा के हरिश्चंद्र राठिया को 9637 वोटो से हराया

धरसीवा से भाजपा के अनुज शर्मा ने कांग्रेस की छाया वर्मा को 44343 वोटो से हराया

डौंडीलोहारा से कांग्रेस की अनिला भेड़िया ने भाजपा के देवलाल ठाकुर को 35579 वोटो से हराया

डोंगरगांव से कांग्रेस के दलेश्वर साहू ने भाजपा के भरत वर्मा को 2789 वोटो से हराया

डोंगरगढ़ से कांग्रेस की हर्षिता स्वामी बघेल ने भाजपा के विनोद खांडेकर को 14367 वोटो से हराया

दुर्ग शहर से भाजपा के गजेंद्र यादव ने कांग्रेस के अरुण वोरा को 48697 वोटो से हराया

दुर्ग ग्रामीण से भाजपा के ललित चंद्राकर ने कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 16642 वोटो से हराया

गुण्डरदेही से कांग्रेस के कुंवर सिंह निषाद ने भाजपा के वीरेंद्र साहू को 14863 वोटो से हराया

जगदलपुर सीट से भाजपा के किरण देव ने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 29834 वोटो से हराया

जैजैपुर सीट से कांग्रेस के बलेश्वर साहू ने भाजपा के कृष्णकांत चंद्र को 25922 वोटो से हराया

जांजगीर चांपा से कांग्रेस के ब्यास कश्यप ने भाजपा के नारायण चंदेल को 6971 वोटो से हराया

जशपुर से भाजपा की रायमुनि भगत ने कांग्रेस के विनय भगत को 17645 वोटो से हराया

कांकेर सीट से भाजपा के आसाराम नेताम ने कांग्रेस के शंकर धुर्वा को 16 वोटो के मामूली अंतर से हराया

कसडोल से कांग्रेस के संदीप साहू ने भाजपा के धनीराम धीवर को 33765 वोटो से हराया

कटघोरा से भाजपा के प्रेमचंद पटेल ने कांग्रेस के पुरुषोत्तम कंवर को 16900 वोटो से हराया

कवर्धा से भाजपा के विजय शर्मा ने कांग्रेस के मोहम्मद अकबर को 39592 वोटो से हराया

केशकाल से भाजपा के नीलकंठ टेकाम ने कांग्रेस के संतराम नेताम को 5560 वोटो से हराया

खैरागढ़ से कांग्रेस की यशोदा नीलांबर वर्मा ने बीजेपी के विक्रांत सिंह को 5634 वोटो से हराया

खल्लारी से कांग्रेस के द्वारकाधीश यादव ने भाजपा की अलका चंद्राकर को 37119 वोटो से हराया

खरसिया से कांग्रेस के उमेश पटेल ने भाजपा के महेश साहू को 21656 वोटो से हराया

खुज्जी से कांग्रेस के भोलाराम साहू ने भाजपा की गीता घासी साहू को 25944 वोटो से हराया

कोंडागांव से भाजपा की लता उसेंडी ने कांग्रेस के मोहन मरकाम को 18572 वोटो से हराया

कोंटा से कांग्रेस के कवासी लखमा ने भाजपा के सोयम मुका को 1981 वोटो से हराया

कोरबा से भाजपा के लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल को 25629 वोटो से हराया

कोटा से कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव ने भाजपा के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 7957 वोटो से हराया

कुनकुरी से भाजपा के विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के यू डी मिंज को 25541 वोटो से हराया

कुरूद से भाजपा के अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की तारिणी नीलम चंद्राकर को 8090 वोटो से हराया

लैलूंगा से कांग्रेस की विद्यावती सिदार ने भाजपा की सुनीति सत्यानंद राठिया को 4176 वोटो से हराया

लोरमी से भाजपा के अरुण साव ने कांग्रेस के थानेश्वर साहू को 45891 वोटो से हराया

लुंड्रा सीट से भाजपा के प्रबोध मिंज ने कांग्रेस के डॉ. प्रीतम राम को 24128 वोट से हराया

महासमुंद से भाजपा के योगेश्वर राजू सिन्हा ने कांग्रेस की डॉ रश्मि चंद्राकर को 16152 वोटो से हराया

मनेंद्रगढ़ से भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस के रमेश सिंह वकील को 11880 वोटो से हराया

मरवाही से भाजपा के प्रणव कुमार मारपची अपने प्रतिद्वंद्वी जोगी कांग्रेस के गुलाब राज को 12078 वोटो से हराया

मस्तूरी सीट से कांग्रेस के दिलीप लहरिया ने भाजपा के डॉ कृष्णमूर्ति बांधी को 20141 वोटो से हराया

मोहला मानपुर से कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी ने भाजपा के संजीव शाह को 31741 वोटो से हराया

मुंगेली से भाजपा के पुन्नू लाल मोहले ने कांग्रेस के संजीत बनर्जी को 11781 वोटो से हराया

नारायणपुर सीट से भाजपा के केदार कश्यप ने कांग्रेस के चंदन कश्यप को 19188 वोटो से हराया

नवागढ़ से भाजपा के दयालदास बघेल ने कांग्रेस के गुरु रुद्र कुमार को 15177 वोटो से हराया।

पाली तानाखार से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तूलेश्वर हरि सिंह ने कांग्रेस की दूलेश्वरी सिदार को 714 वोटो से हराया

पामगढ़ से कांग्रेस की शेषराज हरबंस ने भाजपा के संतोष कुमार लहरे को 16174 वोटो से हराया

पंडरिया से भाजपा की भावना बोहरा ने कांग्रेस के नीलू चंद्रवंशी को 26398 वोटो से हराया

पाटन से कांग्रेस के भूपेश बघेल ने भाजपा के विजय बघेल को 19723 वोटो से हराया

पत्थलगांव सीट से भाजपा की गोमती साय ने कांग्रेस के रामपुकार सिंह ठाकुर को 255 वोटो से हराया

प्रतापपुर सीट से भाजपा की शकुंतला सिंह पोर्ते ने कांग्रेस की राजकुमारी शिवभजन मरावी को 11708 वोटो से हराया

प्रेमनगर से भाजपा के भूलन सिंह मरावी ने कांग्रेस के खेलसाय सिंह को 33290 वोटो से हराया

रायगढ़ से भाजपा के ओमप्रकाश चौधरी ने कांग्रेस के प्रकाश सक्राजित नायक को 64443 वोटो से हराया

रायपुर उत्तर से भाजपा के पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस के कुलदीप सिंह जुनेजा को 23054 वोटो से हराया

रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67719 वोटो से हराया

रायपुर पश्चिम से भाजपा के राजेश मूणत ने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 41229 वोटो से हराया

रायपुर ग्रामीण से भाजपा के मोतीलाल साहू ने कांग्रेस के पंकज शर्मा को 35750 वोटो से हराया

राजिम से भाजपा के रोहित साहू ने कांग्रेस के अमितेश शुक्ल को 11911 वोटो से हराया

राजनांदगांव से भाजपा के डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के गिरीश देवांगन को 45084 वोटो से हराया

रामानुजगंज से भाजपा के रामविचार नेताम ने कांग्रेस के डॉ अजय कुमार तिर्की को 29663 वोटो से हराया

रामपुर से कांग्रेस के फूलसिंह राठिया ने भाजपा के ननकीराम कंवर को 22859 वोटो से हराया

साजा से भाजपा के ईश्वर साहू ने कांग्रेस के रविंद्र चौबे को 5196 वोटो से हराया

शक्ति से कांग्रेस के डॉ चरणदास महंत ने भाजपा के डॉ खिलावन साहू को 12395 वोटो से हराया

सामरी से भाजपा की उधेश्वरी पैकरा ने कांग्रेस के विजय पैकरा को 13943 वोटों से हराया

संजारी बालोद से कांग्रेस की संगीता सिन्हा ने भाजपा के राकेश कुमार यादव को 17046 वोटो से हराया

सरायपाली से कांग्रेस की चतुरी नंद ने भाजपा की सरला कोसरिया को 41888 वोटो से हराया

सारंगढ़ से कांग्रेस की उत्तरी गणपत जांगड़े ने भाजपा की शिवकुमारी चौहान को 29695 वोटो से हराया

सिहावा से कांग्रेस की अंबिका मरकाम ने भाजपा के श्रवण मरकाम को 13166 वोटो से हराया

सीतापुर से भाजपा के पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस के अमरजीत भगत को 17160 वोटो से हराया

तखतपुर से भाजपा के धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस की रश्मि आशीष सिंह को 14892 वोटो से हराया

वैशाली नगर से भाजपा के रीकेश सेन ने कांग्रेस के मुकेश चंद्राकर को 40074 वोटो से हराया

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

CG ELECTION RESULT : जानिए 90 विधानसभा की स्थिति, कौन आगे-कौन पीछे, देखिए दिग्गजों की स्थिति

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन