मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व पत्रकारों के प्रति किया आभार व्यक्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शासकीय एवं अशासकीय संगठनों और लोकसेवी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी है।

उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न एवं नियोजित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने केन्द्रीय सुरक्षा बलों सहित राज्य पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया के सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन गतिविधियों का प्रभावी रूप से प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी शासकीय एवं गैर शासकीय प्रतिभागियों, विभिन्न लोक सेवी संस्थाओं और संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

आचार संहिता का उल्लंघन: कुर्रा पंचायत सचिव सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल