रायपुर के मरीन ड्राइव में युवती की चाकू मार कर हत्या, फिर अपनी नस काटकर तालाब में कूदा आरोपी, वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में एक युवक दिनदहाड़े अपने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक खुद का हाथ काट दिया और तालाब में कूद गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के तालाब से बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रायपुर के मरीन ड्राइव में सोमवार को जुगरू नाम के युवक ने योगिता साहू पर धारदार हथियार से पेट पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक-युवती दोनों मरीन ड्राइव के पास ही मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट में काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। जुगरू ने रेस्टोरेंट से काम छोड़ दिया था। इसके बाद सोमवार को जुगरू ने योगिता के मिलने बुलाया।

पेट और हाथ पर घोंपा चाक

मरीन ड्राइव के पास दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद जुगरू ने दिनदहाड़े योगिता पर धारदार हथियार से पेट और हाथ पर वार कर दिए। जख्मी हालत में युवती चीखने-चिल्लाने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल-112 को कॉल कर इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल भेजा लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

युवती पर हमला करने के बाद युवक ने अपना हाथ काटा और तालाब में कूद गया। वह तालाब के बीच में फव्वारा मशीन के ऊपर जाकर बैठ गया। उसे बाहर निकलने कहा गया, लेकिन काफी देर तक वह नहीं निकला। फिर पुलिस ने SDRF की मदद से युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, हत्या की ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल