हर घर तिरंगा अभियान : गरियाबंद जिले में 17 अगस्त तक किया जाएगा विभिन्न आयोजन, देशभक्ति से सराबोर रहेगा जिला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने सर्वसंबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर कहा है कि जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त 2026 तक तीन चरणों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग रखी गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 11 अगस्त को महाविद्यालय, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में वंदे मातरम थीम पर तिरंगा रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 12 अगस्त को तिरंगा रैली तथा 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर निकाली जाएगी।
इस दौरान देशभक्ति गीत, नारों एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को जिला, विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर तिरंगा दौड़ एवं मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसी दिन तिरंगा कैनवास कार्यक्रम भी होगा, जिसमें प्रतिभागी तिरंगे से संबंधित संदेश एवं जय हिंद लिख सकेंगे। कैनवास पर बनाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात 3:2 रखा जाएगा।

15 अगस्त को तिरंगा प्रतिज्ञा

15 अगस्त को तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी एवं तिरंगा सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। तिरंगा सेल्फी को हर घर तिरंगा वेबसाइट पर प्रमाण-पत्र के साथ साझा करने तथा सोशल मीडिया पर हैशटैग हर घर तिरंगा और हैशटैग एचजीटी का उपयोग करने की अपील की गई है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 16 अगस्त को तिरंगा मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कारीगरों एवं उनके उत्पादों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंतिम दिन 17 अगस्त को “हर घर तिरंगा और यह भारत” विषय पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यक्रम में सांसद करेंगी ध्वजारोहण

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी आगामी 15 अगस्त, को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला  स्तरीय समारोह में गरियाबंद के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपकुमारी चौधरी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर श्रीमती चौधरी जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में 19 अगस्त को आयोजित होगा रोजगार मेला, इन 252 रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button