गरियाबंद में डीएसपी का यह अंदाज : गाना गाकर राहगीरों को समझा रहे नियम, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक अनोखा तरीका इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला पुलिस के अधिकारी डीएसपी गोपाल वैश्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाना गाकर बाइक चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में डीएसपी गोपाल वैश्य सड़क पर खड़े होकर बाइक चालकों से संवाद करते हुए गीत के माध्यम से उन्हें हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही राहगीरों को खासकर सीनियर सिटीजनस को फ्री में हेलमेट पहनाकर उनसे हमेशा हेलमेट पहनने प्रेरित भी कर रहे है। उनका यह अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसे सराहना भी मिल रही है।

पुलिस विभाग का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीएसपी गोपाल वैश्य द्वारा गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की पहल की गई है, ताकि आमजन तक संदेश सरल और प्रभावी तरीके से पहुंच सके।

गरियाबंद पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिनका उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यदि लोग यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट का उपयोग करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।
फिलहाल डीएसपी गोपाल वैश्य का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे सड़क सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं।

वीडियो 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे नक्सली, 9 को मिली 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button