दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपति समेत तीन की मौत, एक युवक गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बीती रात भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा अपनी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा के साथ साइकिल से भुरकुनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार दंपती और बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण भोजराज विश्वकर्मा, प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव की हालत अत्यंत गंभीर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल ले जाते समय तीनों ने दम तोड़ दिया।

घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। विधानसभा थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, साथी घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button