ट्रेलर ने साइकिल सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग में मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घरघोड़ा नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी निर्मला विलुंग (35) सुबह 7 बजे अपनी साइकिल से काम करने जन मित्रम स्कूल जा रही थी। महिला जब अपने घर से निकलकर बाईपास मार्ग पर पहुंची ही थी कि घरघोड़ा की ओर से रायगढ़ की तरफ जा रही अज्ञात ट्रेलर चालक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

5 घंटे तक टेंट लगाकर करते रहे चक्का जाम

महिला की मौत की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक महिला के परिजनों को 50 लाख रुपए की मुआवजा राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोग टेंट लगाकर करीब 5 घंटे सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। परिजनों के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं और उसका पति बीमारी से ग्रसित है, मृतिका ही घर का सारा काम काज संभालती थी।

25 हजार रुपए सहायता राशि दी

माहौल बिगड़ते देख पुलिस बल के अलावा घरघोड़ा तहसीलदार मनोज गुप्ता व नायब तहसीलदार सहोदर राम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और 25 हजार रुपए तत्काल सहायता राशि देकर चक्काजाम को समाप्त कराया। फिलहाल घरघोड़ा पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

कार ने 2 बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत, 3 घायल, कार चालक ने किया सरेंडर

Related Articles

Back to top button