तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, नवविवाहिता की दर्दनाक मौत, पिता के साथ मायके लौट रही थी महिला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में नवविवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पिता के साथ मायके आ रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। और कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक चला रहे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय साक्षी द्विवेदी का ससुराल राजनांदगांव है। वह एक निजी कंपनी में एचआर एग्जीक्यूटिव थी। शनिवार सुबह साक्षी अपने ससुराल राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से भिलाई स्थित पावर हाउस स्टेशन पहुंची थीं, जहां उनके पिता उन्हें लेने आए थे। दोनों बाइक से भिलाई-3 स्थित अपने मायके लौट रहे थे। जैसे ही वे ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, पीछे से आए ट्रेलर ने तेज रफ्तार में उन्हें टक्कर मार दी। साक्षी गिरते ही ट्रेलर के पहियों के नीचे चली गईं और ट्रेलर उन्हें कुछ दूर तक घसीटता हुआ निकल गया।
फरवरी 2024 में हुई थी शादी
साक्षी की शादी फरवरी 2024 में हुई थी। घर में खुशियां अभी पूरी तरह बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जाता है कि साक्षी अपनी बीमार मां से मिलने अक्सर शनिवार-रविवार को मायके आया करती थीं। उसी क्रम में वह इस बार भी घर आ रही थीं, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी जिंदगी खत्म हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पति और ससुराल पक्ष के लोग भिलाई पहुंचे। साक्षी की मौत के बाद परिजन सदमे में है।
हादसे के बाद साक्षी के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वे खुद को ही हादसे का दोषी बताते हुए बार-बार बेहोश हो रहे हैं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवविवाहिता ने महानदी पुल से लगाई छलांग, खोजबीन के दौरान पुलिस को मिला दूसरी महिला का शव, मचा हड़कंप











