तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत, ट्रेलर चालक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रेलर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कर्रा नारा निवासी संजय कुमार आर्माे निजी कार्य से बाइक क्रमांक सीजी 12 बीबी 7204 से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएस 6541 ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे ट्रेलर चालक को पुलिस ने वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: एक घंटे में तीन सड़क हादसे, चार युवकों की मौत, दो गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button