ओवरब्रिज से टकराई तेज रफ्तार यात्री बस : 26 यात्री घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस ओवरब्रिज से टकरा गई। इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें 2 यात्री ओवरब्रिज के नीचे बने रेलवे ट्रैक पर भी जा गिरे। इसके चलते इनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हादसा रायगढ़ जिले घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को रायगढ़ से लैलूंगा जा रही बदन बस क्रमांक सीजी 13 एबी 7596 का घरघोड़ा दर्रीडीपा के रेलवे पुल पर हादसा का शिकार हो गया। जैसे है बस पुलिया से टकराई ड्राइवर ने स्टेरिंग जाम हो गया बोलकर बस छोड़कर मौके से भाग गया है। मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 26 यात्री घायल हो गए जबकि इनमे से 6 यात्री बुरी तरह से घायल है। जिन्हे प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वहीं ड्रायवर की भी पतासाजी कर रही है।