शराब घोटाला मामला : भाजपा हुआ उग्र, कर दिया ऐसा कारनामा, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ):- भारतीय जनता पार्टी गोबरा नवापारा युवा मोर्चा द्वारा आज नगर नगर के छांटा रोड़ स्थित शराब दुकान पहुंचकर शटर गिरा कर जोरदार प्रदर्शन किया गया । युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर भूपेश  सरकार के खिलाफ नारे लगाकर भ्रष्टाचार का पोस्टर चिपकाया । रैली की अगुवाई मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने की ।

सभी कार्यकर्ता हाथों में राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का पोस्टर व भाजपा का झंडा लिए हुवे जगह जगह पोस्टर चस्पा कर नारेबाजी करते हुए शराब दुकान पहुंचे। इस दौरान नवापारा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुवे कहा की।प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।

प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा कर सरकार में आने वाले आज लगातार शराब दुकानों की संख्या में वृद्धि कर प्रदेश के लोगो को नशे में ढकेलने का कार्य कर रहे है। शराब की आढ में करोड़ों का घोटाला राज्य में उजागर हुवा है। जिसका जवाब आने वाले समय में प्रदेश की जनता देगी।

नवापारा महिला मोर्चा की महिलाओ ने कहा की राज्य सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ घोटालो में लगी है।लगातार प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश के युवा नशे के आदि होते जा रहे है नशे के हालत में आए दिन घटनाए घट रही है। जिसकी जिम्मेदार प्रदेश की भूपेश सरकार है।

ये रहे उपस्थित

मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक विजय गोयल, जिला मंत्री परदेसी राम साहू , जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, युवामोर्चा अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नेता प्रतिपक्ष प्रशन्न शर्मा वरिष्ठ पार्षद बॉबी चावला , मायाराम साहू,योगेंद्र कंसारी, रवि साहू , नवल साहू, राजू रजक , धीरज साहू , दयालु राम गाड़ा, हितेश मंडाई, गोलू यादव,दुकालू चक्रधारी, खिलेश्वर शर्मा,अकरम रिज़वी,देव टण्डन, देवेंद्र सेन, गोलू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, प्रदेश कार्यकारिणी तनु मिश्रा महामंत्री नीता धीवर , सँतोषी कंसारी , जिला पंचायत सदस्य चन्द्रकला ध्रुव, दुकलहीन साहू, अन्नपूर्णा कंसारी, राज बाई साहू ,खुशवंत ठाकुर, राजेश यादव, तुकाराम साहू, दिनेश टण्डन, नवापारा भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित महिला मोर्चा के सभी ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता , पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल