गरियाबंद : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 3.13 करोड़ की धोखाधड़ी, 11 अधिकारी-कर्मचारियों पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 3.13 करोड़ की धोखाधड़ी कर गबन करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मैनपुर खंड चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव ने 11 अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। शिकायत पर मैनपुर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और सुनियोजित तरीके से पैसे की धांधली करने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दरअसल, मैनपुर खंड चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव ने 18 मई को मैनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए इन भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों के संबंध जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर 2019-20 में मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ तत्कालीन बीएमओ ने अपने अधीनस्थ 60 से भी ज्यादा कर्मियों के नाम के एरियस, इंक्रीमेंट और अतिरिक्त वेतन का बोगस फाइल बनवाया था जिसे खुद प्रमाणित कर कोषालय भेजा करते थे।

इसके साथ ही कोष अधिकारी बगैर सत्यापन के भुगतान भी जारी करते थे। ज्यादातर भुगतान फाइल से संबंधित कर्मी के खाते की बजाय बीएमओ द्वारा बताए पंजाब नेशनल बैंक के निजी खाते में भेजा करते थे। इस तरह 4 साल में 3 करोड़ 13 लाख 43971 रुपए का आहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के खाते में बोगस फाइल के रुपए जाते थे।

ऐसे हुआ भंडाफोड़

जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2019 में जब बोगस रकम मैनपुर ब्लॉक के कर्मियों के खाते में पहुंची तो उनसे खंड चिकित्सा अधिकारी ने आहरण कर वापस करने कहा। इसमें आधा से ज्यादा कर्मियों ने वापस कर दिया, लेकिन 6 कर्मी ऐसे थे जो बगैर लिखित के आहरण करने से मना कर दिया। बात बढ़ी तो मामला स्वास्थ्य कर्मी संगठन तक पहुंचा। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से शिकायत भी हुई, लेकिन मामला ठंडा पड़ गया। वर्तमान में जिले के नए अफसर लंबित फाइलों की रिव्यू कर रहे थे, तभी इस बड़े फर्जीवाड़े के फाइल पर नजर पड़ी।

मैनपुर थाने में मामला दर्ज

एडीएम अरविंद पांडेय कहते हैं कि इस फाइल की जानकारी लगते ही कलेक्टर के संज्ञान में लाकर विधिवत मूव किया गया। शासन से अनुमति और संबधित विभाग के संज्ञान में लाकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए मैनपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी के शिकायत पर 11 आरोपियों के खिलाफ धारा 420,467,471,409 व 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन 11 अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ FIR

  • गुरुदेव साव- सहायक ग्रेड 2 (वर्तमान में बेमेतरा कोषालय अधिकारी),
  • डीपी वर्मा-जिला कोषालय अधिकारी (वर्तमान में महासमुंद कोषालय अधिकारी),
  • केके दुबे- जिला कोषालय अधिकारी (वर्तमान में बलौदा बाजार कोषालय अधिकारी),
  • केके नेगी-तत्कालीन बीएमओ (मेकाहारा में उच्च शिक्षा अध्ययनरत)
  • वीरेंद्र भण्डारी-सहायक ग्रेड 3 (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रसेला निलंबित)
  • संतोष कुमार कोमर्रा-सहायक ग्रेड 03, (वर्मतान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर)
  • लुकेश कुमार चतुर्वेदानी-सहायक ग्रेड 02 (वर्तमान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन)
  • जी.सी कुर्रे-सहायक ग्रेड 03 (सेवानिवृत)
  • भोजराम दीवान-स्वीपर मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर
  • विनोद कुमार ध्रुव-वार्ड ब्वाय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर
  • भरत नंदे-वाहन चालक, मृत्यु
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

9 माह के बच्चे को लेकर थाने पहुंची मां, पति पर लगाए गंभीर आरोप, रोती हुई थानेदार से बोली… साहब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film