अलग-अलग सड़क हादसे में चाचा-भतीजी समेत 4 लोगों की मौत, एक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना कांकेर जिले की है, जहां स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भजीती की मौत हो गई है। वहीं एक युवती घायल है। वहीं दूसरी घटना बलौदाबाजार जिले की है, जहां ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग और एक युवक की मौत हो गई है। दोनों ही घटनाओं में पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

स्कॉर्पियो ने बाइक ने को मारी टक्कर

पहली घटना कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कालागांव निवासी सदाराम नेवरा अपनी बेटी यामिनी नेवरा और भतीजी भुनेश्वरी नेवरा को साथ लेकर बाइक से ग्राम संबलपुर रोजी मजदूरी करने गए थे। शाम को काम से घर लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम संबलपुर के आगे पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार पिता, पुत्री व भतीजी तीनों ने नीचे गिर गए। इस हादसे में सदाराम व उसकी भतीजी भुनेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे में यामिनी नेवरा घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यामिनी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

दूसरी घटना बलौदाबाजार जिले में ग्राम खैंदा पास हुई है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्राली में बैठे एक नाबालिग और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक और अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गिट्टी खाली का लौट रहे थे। मृतक पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नारी के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल