ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनात मौत हो गई है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है ।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे घरघोड़ा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पास के खेत में जा घुसा। दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गुड्डू पटेल और रजनी पटेल, निवासी ग्राम बिजना (पुसौर क्षेत्र) के रूप में हुई है। घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











