IAS-IPS अफसरों का तबादला, दो जिलों के कलेक्टर और एक जिला के SP बदले गए, देखिए सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- विष्णुदेव सरकार में तबादले का दौर जारी है। शनिवार को IAS-IPS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश में दो जिलों के कलेक्टर और एक जिला के SP बदले गए है। आदेश के अनुसार IAS विजय दयाराम के. को बस्तर कलेक्टर से हटाकर छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के CEO बनाया गया है। वहीं सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है।
भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिला कलेक्टर बनाया गया है। 14 सितंबर को ही मुंगेली SP गिरीजा शंकर जायसवाल का ट्रांसफर हुआ है। उनकी जगह भोजराम पटेल को मुंगेली जिले का SP बनाया गया है। बता दें कि रायपुर में दो दिनों तक चली कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री साय ने कुछ अफसरों पर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W