गरियाबंद में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। धान से भरे ट्रक ने बाइक को जोरदार मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर शव 15 मीटर तक बिखरे पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना देवभोग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 130-सी पर ग्राम चिचिया के पास हुआ गरियाबंद की ओर जा रहे धान से लदे ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और पिछले चक्के की चपेट में आने से बाइक सवार को ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक के शव के अवशेष करीब 15 मीटर तक सड़क पर बिखर गए। शव वाहन में रखने के लिए अवशेषों को समेटना पड़ा।
साथी की बची जान
मृतक की पहचान कुम्हड़ी खुर्द निवासी 42 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपने रिश्तेदार गुड़िया यादव के साथ ओडिशा में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। बाइक में पीछे बैठा युवक टक्कर के बाद दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।
टायर फटा, फिर भी नहीं रुका ट्रक
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश में बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। टक्कर के कारण ट्रक के आगे बाएं चक्के का टायर भी फट गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को बरवाहली के पास रोक लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लगातार हादसों से दहला देवभोग
उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में बीते दो दिनों तीन अलग-अलग हादसों में 4 युवकों की मौत हुई थी, जिनमें से दो हादसे इसी नेशनल हाईवे पर हुए थे। पिछले 14 महीनों में देवभोग थाना क्षेत्र में 25 से ज्यादा लोगों की जान सड़क हादसों में जा चुकी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंग: एक घंटे में तीन सड़क हादसे, चार युवकों की मौत, दो गंभीर











