ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, पति-बेटा घायल; रेलवे परीक्षा देकर लौट रहा था परिवार,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति और 8 वर्षीय बेटा घायल हो गए। महिला रेलवे की परीक्षा देकर वापस घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया। हादसा दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार खुर्सीपार निवासी भारती (28 वर्ष) अपने पति करण कुमार और बेटे के साथ रायपुर रेलवे की परीक्षा देकर वापस लौट रही थी। शाम करीब 6.30 बजे सिरसा गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े, जिसमें पीछे बैठी भारती ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारता नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button