दो नाबालिगों ने खाया कीटनाशक, आत्महत्या के लिए उकसाने दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिगों लड़कियों के साथ रंगे हाथों पकड़ाए थे दोनों

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दो नाबालिग लड़कियों ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर कोशिश की, जिसमें एक युवती की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने युवतियों के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट की धाराएं लगाई गई है। मामला जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

नाबालिगों लड़कियों के साथ रंगे हाथों पकड़ाए थे दोनों

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोखरा में 17 साल की युवती ने अपनी ममेरी बहन को मिलने बुलाया। इसके लिए दोनों युवतियों ने अपने-अपने प्रेमियों को घर बुलाया। इस दौरान मोहल्ले वालों को दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों लड़कियां काफी डर गई। इस बीच दोनों लड़कियों ने डर और शर्म की वजह से घर में रखे कीटनाशक दवाई को पी लिया।

दोनों युवतियों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवती की मौत हो गई। वहीं दूसरे की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों और आसपास लोगों से पूछताछ की।

आत्महत्या के लिए उकसाने दो आरोपी गिरफ्तार

जांच दौरान पाया कि नाबालिग बालिका को आरोपी पालेश्वर कंवर एवं भोजराम श्रीवास दोनों ने प्रेम संबंध बनाया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया। दोनों आरोपी ने नाबालिकों का दैहिक शोषण किया। आरोपी पालेश्वर व नाबालिग के बीच प्रेम संबंध की जानकारी लोगों को हो गई थी। जिसके कारण नाबालिग परेशान हो गई और आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 107, 65, 3 (5) बीएनएस व 4, 6 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरुर पढ़े

दो लड़कियों ने प्रेमियों को बुलाया मिलने, रंगे हाथों पकड़ाने के बाद उठाया खौफनाक कदम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film