ग्राहक सेवा केन्द्र में गोली कांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, लूट की मंशा से चलाई गोली महिला की हुई थी मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- ग्राहक सेवा केन्द्र में बाइक सवार नकाबपोशो ने लूट की मंशा से फायरिंग की थी। जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग गए थे। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामला जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत बटइकेला, टोंगरीटोला गांव में स्थित एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में दो अज्ञात हमलावर पहुंचे। बदमाशों ने संचालक संजू गुप्ता से लूटपाट की कोशिश की। उसने विरोध किया, तो बाइक सवारों ने संजू गुप्ता से मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने संजू पर गोली चला दी। लेकिन दादी अपने पोते को बचाने के लिए सामने खड़ी हो गई, जिससे गोली दादी उर्मिला गुप्ता (65) को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जेल में बनाया लूटने का प्लान

गोलीबारी की सूचना बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय, विजय सिंह राजपूत घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कियोस्क केन्द्र में लूट का प्लान बनाने वाला रवि उरांव अब भी फरार है। एसपी ने बताया कि रवि आदतन अपराधी है। कुछ दिन पहले ही वो जेल से बाहर आया था। कियोस्क केन्द्र को लूटने का प्लान उसने जेल में ही तैयार कर लिया था।

जेल से बाहर आने के बाद रवि ने अपने दोस्त रातू राम के साथ कियोस्क केंद्र की रेकी की थी। इसके बाद मंगलवार को देशी कट्टा लेकर दोनों कियोस्क केंद्र पहुंचे। यहां संजू गुप्ता को कट्टा मारकर दोनों ने घायल कर दिया और केन्द्र में मौजूद पैसा उनके झोले में डालने को कहा। इस बीच संजू की दादी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों से भिड़ गई।

मामला बिगड़ता देख आरोपियों ने संचू की दादी पर गोली चला दी। इसके बाद अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर ही रवि के साथी रातू राम और अपराध के लिए बाइक देने वाले गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रवि की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

दिनदहाड़े फायरिंग: ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश, 2 नकाबपोशों ने चलाई गोली, महिला की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल