अवैध काम में लिप्त दो सगी बहनें गिरफ्तार, पहचान बदलकर चला रही थी गुप्त नेटवर्क, 15.78 लाख की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में दो सगी बहनों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर विभिन्न इलाकों में गांजा सप्लाई कर रही थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 किलो गांजा, करीब 6 लाख रुपए नगद समेत कुल 15.78 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरकंडा क्षेत्र के पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर इलाके में दो महिलाएं गांजा बेचने का काम कर रही हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू (।ब्ब्न्) और सरकंडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

6 किलो गांजा और नगद जब्त

रेड कार्रवाई के दौरान दोनों महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ी गईं। तलाशी लेने पर उनके पास से 6 किलो गांजा, 5 लाख 98 हजार 30 रुपए नगद, 2 मोबाइल, 2 घड़ियां, 2 स्कूटी और 1 कार बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 15 लाख 78 हजार 30 रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष) और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मस्तूरी क्षेत्र के जयराम नगर की निवासी हैं और फिलहाल सरकंडा इलाके में रह रही थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सगी बहनें हैं और पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों का उपयोग करती थीं। बरामद कार उनके एक परिचित की बताई जा रही है, जबकि गांजा बिक्री से प्राप्त रकम से स्कूटी खरीदकर सप्लाई में उपयोग किया जा रहा था।

भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में अवैध शराब बेचते महिला रंगे हाथों गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button