धमतरी में रंगे हाथ पकड़ी गईं दो महिलाएं, डायरी में लिखे थे कई नंबर, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले की कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि महिलाएं बिलाई माता मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेल रही थीं। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 6 (ख) के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि विंध्यवासिनी वार्ड में 2 महिलाएं खुलेआम सट्टा खेला रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर टीम ने दबिश दी। मौके पर दोनों महिलाएं लोगों से पैसे लेकर सट्टा-पट्टी के जरिए हार-जीत का खेल खेला रही थीं। पुलिस को देखकर सट्टा लिखवा ​​रहे लोग भाग गए। हालांकि पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं के नाम सुल्ताना बेगम (53) और मेहरुन निशा (50) हैं। दोनों रामबाग धमतरी की रहने वाली हैं।

पुलिस ने दोनों के पास से 3 सट्टा पट्टी, जिसमें हजारों रुपए और अंक लिखे हुए थे, दो डॉट पेन, 2 मोबाइल और 7200 रुपए नगद जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 6 (ख) के तहत कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

ग्राहक तलाश करते रंगे हाथों पकड़ाई महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए मामला

Related Articles

Back to top button