डबल मर्डर से थर्राया शहर: चाकू मारकर दो युवको की हत्या, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- डबल मर्डर का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बदमाशों ने मिलकर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी है। एक का शव सड़क पर तो दूसरे का शव झाड़ियों में मिला है। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात मृतक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। वह सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाठा पहुंचकर लड़की के घर का पता पूछने लगा। तभी वहां मौजूद 6 बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात में शामिल अपने ही एक साथी पर हत्या का इल्जाम कबूलने का दबाव बनाया। नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

तिलक नगर चांटापारा निवासी राजेश रावत (23) तहसील ऑफिस के साइकिल स्टैंड में काम करता था। बताया जा रहा है कि सरकंडा के इमलीभाठा निवासी एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। दोनों मोबाइल से बातचीत भी करते थे। बुधवार देर रात युवक अपनी बाइक से इमलीभाठा गया था, जहां उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना था।
युवकों ने घेर कर किया मर्डर

राजेश बाइक में सवार होकर इमलीभाठा पहुंचा। वहां खड़े कुछ लड़कों से गर्लफ्रेंड का पता पूछने पर युवकों ने विवाद करते हुए राजेश को गाली देना शुरू कर दिया। उसके मना करने पर बदमाशों ने उसे मारने के लिए दौड़ाया, जिस पर वह बाइक छोड़कर भागने लगा। इस बीच युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
नशेड़ी बदमाशों से पता पूछना पड़ा महंगा
देर रात हुई हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान की और उसके परिजन को घटना की जानकारी दी। साथ ही हमलावरों की जानकारी जुटाई, तब पता चला कि मोहल्ले के बदमाश यहां बैठे रहते हैं। उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया होगा। इसी आधार पर बदमाशों की तलाश की गई और छह युवकों को दबोच लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
हत्या से जुड़ी अन्य खबर भी पढ़े…

आपसी रंजिश में महिला की हत्या, नशे में धुत दूसरी महिला ने गंड़ासे से किया हमला, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film