पति करना चाहता था अननेचुरल सेक्स, पत्नी को आया गुस्सा, पति के साथ कर दिया ये कांड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करना चाहता था। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कुटुरूवा पलोटी नगर निवासी जयप्रकाश तिर्की अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इंटरनेट पर मूवी देखने के बाद वह अपनी पत्नी को अप्राकृतिक कृत्य के लिए परेशान करता था। पत्नी जब इसका विरोध करती तो वह उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की आदतों से परेशान होकर घर से बाहर जा रही थी। तभी उसका पति उसके पास आया और विवाद करने लगा।

जान बचाने की कोशिश में कर दी हत्या

इतना ही नहीं उसने उसका गला घोंटने का भी प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए महिला ने अपने पति को धक्का दिया तो वह नीचे गिर गया और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। इसके बाद महिला ने अपने पति का सिर पकड़कर दो-तीन बार पत्थर पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से जयप्रकाश बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।

महिला गिरफ्तार

घटना के बाद उसकी पत्नी डरकर घर चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच रोजाना कहासुनी और झगड़ा होता था। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें महिला ने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

पत्नी के साथ जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, आरोपी पति गिरफ्तार, 7 महीने पहले हुई थी शादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film