युवक के पेट में गर्भाशय, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर हुए हैरान, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)  :- धमतरी से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसे देखकर माहिर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए हैं। दरअसल, धमतरी के निजी नर्सिंग होम में एक 27 वर्षीय युवक के पेट में गर्भाशय की थैली मिली, जिसे डॉक्टरों की टीम ने डेढ़ घंटे की जटिल सर्जरी के बाद निकाल दिया। युवक पूरी तरह स्वस्थ है।

डॉक्टरों की टीम रह गई भौचक्का

बताया जा रहा है कि कांकेर क्षेत्र का रहने वाला एक युवक धमतरी के उपाध्याय नर्सिंग होम मे पेट दर्द की समस्या लेकर पहुंचा था। जांच के बाद डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने हार्निया का फंसा होना व दोनों तरफ के अंडकोष को अनुपस्थित होना पाया। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी गई।

उनकी अनुमति के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर रोशन उपाध्याय, डॉ रश्मि उपाध्याय, डॉ प्रदीप देवांगन और डॉ मार्टिन मुकेश की टीम ने ऑपरेशन किया। लेकिन वे इस दौरान भौचक्का रह गए। जब देखा कि उसके पेट में गर्भाशय की थैली है, जबकि अंडकोष दाई तरफ पेट में लटका हुआ था। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद यह ऑपरेशन सफल रहा।

हो सकता था कैंसर

नर्सिंग होम के संचालक डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को परसिसटेंट मलेरियन डक्ट सिड्रोम (PMDS) कहते हैं। यह जीन में म्यूटेशन परिवर्तन की वजह से होता है। गर्भाशय में दोनों ओर की फेलोपियन ट्यूब तो थी, लेकिन ओवरी नहीं थी। ऑपरेशन कर इसे नहीं निकालने पर कैंसर होने की संभावना अधिक थी। डॉक्टरों का कहना है कि संभवतः यह प्रदेश का पहला मामला है। वहीं विश्व में इस तरह के करीब 300 केस सामने आ चुके हैं।

ऐसे होती है पहचान

बच्चों के जन्म के बाद अंडकोष का नहीं पाया जाना, जांघ के हिस्से सूजन में होना इसकी निशानी है जिससे व्यस्क होने के बाद बांझपन भी हो सकता है। डॉ. रोशन उपाध्याय ने बताया कि इसका दुष्परिणाम वृषाणु का कैंसर, बांझपन, हार्निया का फंस जाना आदि हो सकता है इसलिए संबंधित चिकित्सक की सलाह व सोनोग्राफी, एमआरआई और ऑपरेशन करा सकते हैं।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film