दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बुधेला निवासी नीलकांत यादव नेवरा में रहकर नाकोडा प्लांट में काम कर रहा था। नीलकांत डयूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना इतना दर्दनाक था कि युवक के शरीर से अंदरूनी अंग बाहर आ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची।
तिल्दा पुलिस ने बताया कि हादसे में नीलकांत के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह कुचला गया है। उसके जांघ के ऊपर से वाहन का चक्का गुजर गया है। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज वाहन चालक की पतासाजी कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W