मामूली विवाद में ग्रामीण की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुंडे-बदमाश शराब के नशे में बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जशपुर जिले की है।

जानकारी के अनुसार, भड़िया निवासी शंकर राम का उसके पड़ोसी दिलसाय राम ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना 9 अगस्त की है। मृतक के बेटे अरविंद राम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शंकर राम (52) अपने चाचा विजय राम के साथ रिश्तेदारी में घोरडेगा गांव गए थे। शाम करीब 4 बजे दोनों पैदल लौट रहे थे। रास्ते में उसी गांव के दिलसाय राम (26) के घर के पीछे पानी रोकने के लिए बने मेड़ से टकराकर शंकर राम गिर पड़े। इसी बात को लेकर शंकर राम और दिलसाय राम के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज और मारपीट भी हुई। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और शंकर राम को घर ले आए।

आरोपी ने कबूला जुर्म

रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। शंकर राम बाहर आंगन में सो रहा था। सुबह जब परिजन जागे तो देखा कि वह लहूलुहान हालत में चारपाई पर मृत पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को दिलसाय पर हत्या का शक था। शक के आधार पर पुलिस ने दिलसाय राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

कुल्हाड़ी से सिर ओर चेहरे पर किया वार

आरोपी ने बताया कि शंकर राम ने मेड़ से गिरने पर उसे गाली दी थी। इससे नाराज होकर वह रात में कुल्हाड़ी लेकर शंकर राम के घर गया। शंकर राम बाहर सो रहा था। आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर तीन-चार बार वार किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हंसिया भी जब्त कर लिया है। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दिलसाय राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

नाले के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, कुछ दूरी पर मिली बाइक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button