छुरा में ड्रिंक एंड ड्राइव: बाल कटवाने जा रहे तीन युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 5 साल का मासूम गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छुरा क्षेत्र में सड़क घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार शाम रसेला मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें 5 साल का मासूम की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6 बजे हीराबतर से रसेला जाने वाले मार्ग पर नदी के आगे बड़े पुलिया के पास यह हादसा हुआ। रसेला की ओर से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 बी 2298 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 23 क्यूएन 4825 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायलों की पहचान भूपेंद्र नेताम पिता गौकरण नेताम (22 वर्ष), अमित नेताम पिता नागेश नेताम (17 वर्ष) और लक्ष्य नेताम पिता तामराज नेताम (5 वर्ष) निवासी हीराबतर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र नेताम अपने दोस्त लक्ष्य नेताम के साथ बाइक से रसेला बाल कटवाने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी।
घायलों को तुरंत छुरा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 वर्षीय लक्ष्य नेताम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
छुरा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर











