दिवाली त्योहार पर मौसम की मार, जश्न रहेगा फीका! छुरा में हुई भारी बारिश, इन जगहों पर बारिश को लेकर अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- हिन्दू धर्म के सबसे बड़ा पर्व दीपावली भगवान धनवंतरी के जयंती धनतेरस के साथ प्रारंभ हो गया। त्यौहार को देखते हुए अंचल के दुकानदारों ने पिछले एक महीने से अपनी दुकानों की साफ-सफाई कर लाखों के सामान को स्टॉक कर रखा था, लेकिन मौसम के बदलाव के कारण कई स्थानों पर दुकानदारों को मायूश होना पड़ सकता है। इधर दिवाली के जश्न का इंतजार कर रहे लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है? क्योंकि मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

छुरा में हुई सबसे अधिक बारिश

बता दें कि मंगलवार को प्रदेशभर में धूप-छांव वाला मौसम रहा। वहीं बुधवार को भी मौसम की स्थिति ऐसी रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से तापमान में गिरावट होगी। प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 34.7 डिग्री महासमुंद और सबसे कम 20.4 डिग्री पेंड्रा में दर्ज किया गया। बुधवार को गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक में दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई।

1 नवंबर तक बारिश की संभावना

छुरा क्षेत्र के ग्राम केड़ीआमा में बारिश थमने के बाद मौसम हुआ खुशनुमा

मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर से एक नवंबर के दौरान देश के कई राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावनाएं जताई है। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश की बात करें, तो बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बस्तर सहित प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है, लेकिन न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। दंतेवाड़ा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल के बारिश के आंकड़ों में लतोरी में 40 मिलीमीटर, बिहारपुर में 20 मिलीमीटर और रामानुजगंज में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन