गरियाबंद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, हत्या की ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में एक सनकी पति अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। 12 सितंबर को पत्नी के साथ विवाद हुआ और गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शोभा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम अड़गड़ी निवासी घुरवाराम नेताम (40 वर्ष) अपनी पत्नी अनीता नेताम (37 वर्ष) के चरित्र पर संदेह करता था। 12 सितंबर को घुरवाराम अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने के बाद घुरवा राम ने अनीता के सिर पर लकड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे अनीता खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी घुरवा राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button