मामूली विवाद में पत्नी का मर्डर : दो वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मामूली विवाद में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। दो साल पहले दोनों ने लव मैरिज किया था। पत्नी की हत्या के बाद पति में स्वयं का गला रेत दिया है, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार पल्लवी डहरिया का सीतापार सिमगा निवासी मोहरदास डहरिया से नौ जून 2021 को प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह आमासिवनी में किराए के मकान में रह रहे थे। पांच मार्च 2023 को सड्डू शिवम सिटी के पास किराए से रहने लगे। 23 मार्च की दोपहर पल्लवी अकेले आमासिवनी में अपने मौसी पिंगला कुर्रे के यहां आई। जहां उसने बताया कि उसका पति मोहरदास बहुत मारपीट करता है। उसने अपना मौसी ने कहा कि एक बार मुझे उससे बचा लो। उसकी मौसी ने शाम को दोनों भाई और मां को भी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसे घर में रख लिए थे।
शुक्रवार को पल्लवी का पति मोहरदास सुबह लगभग 8.30 बजे आमासिवनी आया। सभी ने पूछा कि मारपीट क्यों करते हो। साथ में नहीं रखना तो मत रखो। यहीं छोड़ दो। तब मोहरदास ने कहा कि मैं इसे साथ लेकर जाउंगा। वो जबरन पल्लवी को कमरे से खींचकर ले जाने लगा, पल्लवी ने रोका तो सिलाई मशीन के ऊपर रखी कैंची को उठाकर उसने पल्लवी के सीने, गले, दाढ़ी के नीचे और पीछे पीठ में 8 से 9 बार वार कर दिया। घटनाक्रम के दौरान मौजूद नानी ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं रूका। इसके बाद मोहरदास ने अपना गला और हाथ काट लिया और शव के पास बैठा रहा। पुलिस की टीम पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button