खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की बेदम पिटाई, इलाज के दौरान मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी, जिससे महिला बेहोश हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम सुखवास गहनाझरिया निवासी त्रिलोचन नागवंशी (35) और उसकी पत्नी वेदमति नागवंशी (26) दोनों शराब पीने के आदी थे। बीते 1 जनवरी को नए साल के दिन भी दोनों ने शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि शाम को त्रिलोचन खाना बनाने बोला, तो उसकी पत्नी वेदमति ने कमर में दर्द होने की बात कहते हुए खाना बनाने से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

दोनों के बीच विवाद बढ़ा, तो त्रिलोचन ने वेदमति के सिर, चेहरा और छाती पर जमकर लात मारने लगा। इससे वेदमति बेहोश हो गई। मारपीट से जब उसकी हालत गंभीर होने लगी, तो शनिवार को उसे लैलूंगा अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि त्रिलोचन ने इस कदर उसे लात ही लात मारा की उसके छाती की हड्डी भी टूट गई। इसके अलावा चेहरे पर भी चोट के निशान थे।

पुलिस हिरासत में आरोपी

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

चाय के लिए पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार, थाना पहुंचकर पति ने किया सरेंडर

Related Articles

Back to top button