पत्नी के ताने से भड़का पति, आधी रात को गला घोंटकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी के ताने से गुस्सा होकर शराब के नशे में धुत पति ने उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश साहू (40 वर्ष) ग्राम खजरी में अपनी पत्नी कुंती साहू (38 वर्ष) और दो बच्चों के साथ रहता था। राजेश को लंबे समय से शराब पीने की लत थी और उसका इलाज भी चल रहा था। लगातार शराब सेवन और आर्थिक तंगी के कारण परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

गमछे से पत्नी का गला घोंटा

बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल की रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। देर रात करीब 12.30 बजे कुंती साहू ने पति राजेश को शराब पीने को लेकर ताना मारा, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर राजेश ने पास में रखे गमछे से पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत मिटाने गमछे को जलाने का प्रयास

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से गमछे को जलाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने मृतका के गले से सोने का हार निकालकर एक डिब्बे में रखकर पेड़ के नीचे गाड़ दिया तथा कान के झुमके निकालने की भी कोशिश की। घटना के बाद आरोपी ने अपने पिता सुखीराम साहू को जगाकर वारदात की जानकारी दी। पिता ने मौके पर जाकर स्थिति देखी और पड़ोसियों व अन्य परिजनों को सूचना दी। सुबह करीब 4 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

खूनी पति का तांडव: चापड़ से पत्नी की हत्या, मां-बहन पर भी वार, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button