नवापारा में अवैध शराब बेचते महिला रंगे हाथों गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के गोबरा नवापारा पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तर्री पुरानी बस्ती में एक महिला अपने घर से अवैध रूप से शराब बेच रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही शराब खरीदने वाले मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के घर की तलाशी ली, जहां एक कमरे में प्लास्टिक की बोरी के अंदर 32 पौवा देशी मसाला शराब (शेरा) बरामद की गई। जांच के दौरान महिला से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनीता शर्मा (39 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती तर्री, थाना गोबरा नवापारा को गिरफ्तार कर लिया।

32 पौवा देशी शराब जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 5.760 बल्क लीटर देशी शराब जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3200 रुपये है को भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध थाने में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अरुण साहू, आरक्षक हुलास साहू, आरक्षक टीकम साहू तथा महिला आरक्षक निम्मी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा इलाके में आबकारी विभाग की फिर कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो कोचिया गिरफ्तार, बीयर और गोवा की बड़ी खेप जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button