रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर एक महिला ने चूहामार दवा खाकर मौत को गले लगा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार साकेत कॉलोनी कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी नेहा सिंह (29) ने एक अगस्त को चूहामार दवा खा लिया था। अधिक मात्रा में दवा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे आनन फानन में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां तबीयत में सुधार नहीं होने से उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा था।
इलाज के दौरान 4 अगस्त की रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से भेजे गए मेमो रिपोर्ट के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने केस डायरी मोहन नगर थाने भेजी। मोहन नगर पुलिस ने 7 अगस्त को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।
आए दिन होते थे पति पत्नी में झगड़े

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहा का पति दीनानाथ सिंह ऑटो चालक था। दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता था। इससे तंग आकर नेहा ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी।
आत्महत्या की अन्य खबर भी पढ़े

गरियाबंद का छात्र दुर्ग में लगाई फांसी: बीएससी की पढ़ाई कर रहा था, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button