महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: सुसाइड नोट में बताई ये वजह, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की जानकारी मिलते के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भिलाई सेक्टर 4 में की रहने वाली 30 वर्षीय श्वेता पति किशन विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की बात कही है। घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई भट्ठी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Read More News : फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव: लड़के का शरीर धड़ से अलग मिला

सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र

पुलिस को श्वेता के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उस सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘‘मैं अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार हूं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार न समझा जाए। मुझे बहुत बड़ी बीमारी हो गई है। इसकी जानकारी मुझे बुधवार को हुई। इस बीमारी का इलाज नहीं हो सकता है। इसलिए मैं सुसाइड कर रही हूं।’’

परिजनों के अनुसार श्वेता को क्या बीमारी थी उसके पति, सुसराल या मायके में किसी को जानकारी नहीं थी। बुधवार को उसने किससे चेकअप कराया किसने उसे बीमारी का बात कही ये भी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां को फोन कर कहती थी ये बात, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button