अभनपुर ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, नहीं हुई शिनाख्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना इलाके की है।
जानकारी के अनुसार अभनपुर क्षेत्र के ग्राम खोरपा में एक अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि वाहन ने महिला को टक्कर मारने के बाद घसीटा होगा। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अभनपुर सीएससी भेज दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं मृत महिला की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm
यह खबर भी जरुर पढ़े
पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत, पिकअप चालक फरार