प्यार का बुखार: पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी महिला, पति के विरोध करने पर ‘नीले ड्रम’ में डालने की दी धमकी,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। महिला ने 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसका किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी जब उसके पति को हुई और उसने इसका विरोध किया, तो महिला ने धमकी देते हुए कहा, अगर उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया गया तो उसका भी ‘नीले ड्रम’ वाली घटना जैसा ही हश्र होगा। पूरा मामला कोरबा जिले के मानिकपुरी इलाके का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुरी इलाके में रहने वाले संजय जांगड़े (26) ने 7 साल पहले 2017 में रुखसाना बानो (24) से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में दोनों अपनी जिंदगी से काफी खुश थे। लेकिन कुछ साल बाद रुखसाना को किसी दूसरे युवक से प्यार हो गया। जब संजय को उस पर शक हुआ और उसने जांच की तो पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

जब संजय ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध किया तो रुखसाना उसे धमकी देने लगी कि अगर उसने उसे परेशान किया तो उसका भी ‘नीले ड्रम’ की घटना जैसा हश्र होगा। अगर उस पर ज्यादा दबाव बनाया तो वह पति और बच्चों को जान से मार देगी। पति के बार-बार समझाने के बाद भी रुखसाना नहीं मानी और आखिरकार अपने प्रेमी सूरज महतो के पास चली गई। इसके बाद पति ने मानिकपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी बीच 6 जून की शाम रुखसाना और उसका प्रेमी सूरज महतो दोनों मानिकपुर थाने पहुंचे, जहां रुखसाना ने अपनी सहमति से पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया। संजय ने बताया कि उसके 2 बच्चे हैं, 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी। रुखसाना भी अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई। मां के चले जाने से दोनों बच्चे बेसुध होकर रो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्यार का बुखार: चार साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग भागी महिला, पता बताने पर पति ने रखा 20 हजार का इनाम

Related Articles

Back to top button