जीजा से बात करने पर पति ने डांटा, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला अपने जीजा से बात कर रही थी, जिसे उसके पति ने मना किया था। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई और महिला ने खुदकुशी कर ली। घटना दुर्ग जिले के भिलाई 3 का है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को उम्दा बाजार चौक के पास रहने वाली एक महिला ने घर में फांसी लगा ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में महिला के पति दीपक कुमार ने बताया कि वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। डेढ़ महीने पहले ही अपनी पत्नी मंजीता कुमारी (20 साल) के साथ भिलाई तीन उम्दा रहने आया था। यहां वो हथखोज स्थित मयूरा कंपनी में काम कर रहा था।
खिड़की में फंदा बनाकर झूल गई
दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साढ़ू से आए दिन बात करती थी, जबकि उसकी उसके साढ़ू के साथ नहीं बनती है। उसने पत्नी को मना किया कि अपने जीजा से बात न करें। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद रविवार रात में दोनों ने खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। देर रात डेढ़ बजे जब दीपक की बेटी रोई तो उसने उठकर उसे चुप कराया और देखा कि उसकी पत्नी खिड़की के सहारे गमछे से फंदा बनाकर उसमें फांसी लगा ली थी।
दीपक ने तुरंत मकान मालिक मनहरण यादव और अन्य लोगों को बुलाया। पत्नी को फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की बेदम पिटाई, इलाज के दौरान मौत, आरोपी पति गिरफ्तार