बीवी की हत्या कर अंतिम संस्कार की थी तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस, ऐसे हुआ खुलासा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसने पहले अपनी बीवी से झगड़ा किया था। फिर उस पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या करने के बाद उसने यह प्रचारित करने में लगा रहा कि पत्नी की स्वाभाविक मौत हो गई है। वह अंतिम संस्कार करने की तैयारी में था। मगर उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद ये मामला सामने आया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोसगा निवासी जानकारी के अनुसार पति संतोष मुंडा नशे का आदी था। आए दिन पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद होता था। संतोष मुंडा और पत्नी बबीता मुंडा की संतान नहीं होने पर दंपती के द्वारा अपने रिश्तेदार के बच्चे को गोद लिया गया था।
बच्चे ने रिश्तेदारों को दी जानकारी
मंगलवार सुबह बबीता मुंडा और उसका छह वर्षीय पुत्र पलंग पर सो रहे थे। सोने के दौरान संतोष मुंडा के द्वारा कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर बबीता मुंडा की हत्या कर दी। मासूम बालक वहां से भाग कर अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा और घटना की जानकारी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने सबसे कहा कि मेरी पत्नी की अचानक मौत हो गई है। ये कहकर उसने अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली थी। उसी दौरान मृतका के स्वजन पहुंचे और मृतका बबीता मुंडा को लहूलुहान देखकर इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पति को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है।
खेती किसानी करता है आरोपी
बताया गया कि शादी के बाद से दोनों का कोई बच्चा नहीं था। इसलिए बबीता ने बच्चे को गोद लिया था। वह बच्चे को अपने साथ ही रखती थी। वहीं आरोपी घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी किया करता था। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film