साड़ी का झूला बन गया गले का फंदा : झूला झूलते बच्ची की मौत, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। घर के बरामदे में साड़ी का झूला 12 वर्ष की बालिका के लिए गले का फंदा बन गया। गला कस जाने से दम घुटने के कारण बालिका की मौत हो गई। दुखद हादसे से स्वजन में मातम पसर गया है। घटना सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर की है।
जानकारी के अनुसार माता-पिता ने बच्चों के खेलने के लिए घर में साड़ी का झूला बनाया था। उसी झूले में परशुरामपुर निवासी सुखदेव सिंह की 12 साल की बेटी रितिका सोमवार दोपहर को झूल रही थी। वहीं उसका बड़ा भाई दूसरे कमरे में था। मां-बाप खेत में काम करने गए थे। अचानक साड़ी का फंदा उसके गले में फंस गया। निकलने के प्रयास में वह और कसता गया। साड़ी से गला कस जाने से वह अचेत हो गई।
बच्ची के भाई ने बताया कि मैंने ही रितिका को साड़ी के झूले के लिए बनाए गए फंदे पर लटका हुआ देखा। वो अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद मैंने मां-बाप को सूचना दी। सूचना मिलने पर मां-बाप पहुंचे। जिसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। यहां से केस को रामानुजगंज थाने भेजा जाएगा। मामले में जांच जारी है। बच्ची के शव का मंगलवार को ही पोस्टमार्टम किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film