महिला की गला काटकर हत्या, मां-बेटा और कोटवार गिरफ्तार, हत्या की ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मां-बेटा और कोटवार ने मिलकर एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जादू टोना के शक के युवक और उसकी मां ने महिला की हत्या की थी, जबकि कोटवार ने मृतका को फोन करके बुलाया था। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गौरेला थाना के भस्कुरा गांव स्थित चिकनीटोला में 19 जून को महिला मुन्नी बाई की लाश सड़क किनारे मिली थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर का शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला कि मुन्नी बाई 19 जून की शाम करीब पांच बजे गांव के कोटवार से किसी काम से मिलने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

जादू टोना के शक में हत्या

पुलिस ने कोटवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले युवक कृष्णा मरावी और उसकी मां कवरिया बाई को शक था कि मुन्नी बाई जादू टोना करती है। मां-बेटे को पता था कि गांव के कोटवार विरासुलाल पड़नवार के महिला के अच्छे संबंध थे। प्लानिंग के अनुसार कोटवार ने मुन्नीबाई को पट्टा सुधारने के नाम पर फोन करके बुलाया। मुन्नीबाई जब कोटवार के पास जाने के लिए निकली तो आरोपी महिला ने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। जिसके बाद कृष्णा मरावी ने मुन्नी बाई पर फरसा से वार कर हत्या कर दी।

भागने के फिराक में था आरोपी

पुलिस ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद ली। महिला के कॉल डिटेल निकाले गए। आखिरी बार महिला की कोटवार से बात हुई थी। कोटवार से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसकी भनक पाते ही कृष्णा फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल से पकड़ा है। आरोपी की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

चाकू गोदकर युवती की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी ने किया चौकाने वाला खुलासा, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल