महिला को 4 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, अकेला पाकर जबरन बाइक पर बिठाया, फिर जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला को बंधक बनाकर 4 दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि महिला शादी के 15 दिन बाद अपने मायके आई थी। इसी दौरान महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसे जबरन बाइक पर बिठाया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को दूसरी जगह ले गया और 4 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामला बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने सनवाल थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि 15 दिन पहले वह अपने मायके आई थी। इस दौरान ग्राम डूमरपान निवासी अजय सिंह गोंड (23 वर्ष) जो अक्सर उसके मायके की किराना दुकान पर आता-जाता रहता था। 20 जुलाई की शाम 7 बजे महिला घर से बाहर अकेली गई थी। तभी अजय बाइक से आया और उसे शादी का झांसा दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो अजय ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और चूनापाथर गांव के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी पीड़िता को वाड्रफनगर ले गया और वहां चार दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अजय सिंह गोंड के खिलाफ धारा 87, 69, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो ससुराल में भेजने की धमकी देकर अपहरण, 10 दिनों तक किया रेप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button