रेप के बाद महिला की हत्या, गहरे गड्ढे में फेंकी लाश, प्रेमी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ दुष्कर्म की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां महिला से रेप के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को गहरे खाई में फेंक दिया गया। पुलिस ने महिला के प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

18 सितंबर को गहरे गड्ढे में मिली थी महिला की लाश

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भभरी में 18 सितंबर को गहरे गड्ढे में 30 साल की एक महिला का खून से लथपथ शव मिला। मामले की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जांच के दौरान पता चला कि महिला झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली थी। महिला शादीशुदा थी और यहां अकेले रहकर मजदूरी करती थी।

पीएम रिपोर्ट में रेप और हत्या की पुष्टि

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला से रेप, मारपीट और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेप और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। पुलिस ने महिला के आसपास रहने वालों लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि 17 सितंबर को एक बाइक में सवार दो व्यक्ति मृतिका के घर आए थे और देर रात तक रूके हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस राजेन्द्र मिंज (30) और संजय राम भगत (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में हत्या की बात कबूलते हुए आरोपी राजेन्द्र राम ने बताया कि उसका और मृतिका का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के दिन वह जशपुर के न्यायालय में पहले से चल रहे एक अन्य प्रकरण के मामले में पेशी के लिए संजय राम के साथ आया हुआ था। पेशी खत्म होने के बाद वह मछली लेकर महिला के घर पहुंचा था।

पैसों को लेकर हुआ विवाद

महिला ने दोनों आरोपियों को सब्जी बनाने कहा और स्वयं गणेश विसर्जन देखने के लिए चली गई। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े 9 बजे लौटी तब तक दोनों आरोपी शराब पीकर नशे में धुत थे। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेन्द्र मिंज ने महिला से रेप किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपियों ने बताया कि महिला का कोई पुराना केस था। उसके लिए वह 4 हजार रुपए मांग रही थी। पैसे नहीं देने पर विवाद बढ़ता चला गया। इस पर दोनों आरोपियों ने महिला को मार डाला। इसके बाद लाश को जंगल किनारे ठिकाने लगा दिया था।

दोनों आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों राजेन्द्र मिंज और संजय राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरूद्व धारा 103(1), 70(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज करते हुए दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

रेप के बाद महिला की हत्या, आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, 3 महीना पहले जेल से छूटा था आरोपी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन