महिला की सिर कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, रेप के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान थे, जबकि उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है, जिससे रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

झोपड़ीनुमा दुकान के किनारे मिला शव

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर के महामाया मंदिर द्वार के पास रिंग रोड स्थित झोपड़ीनुमा दुकान के किनारे शुक्रवार सुबह एक अधेड़ महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान थे, जबकि उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ रेप के बाद हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कुचल दिया गया।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

संदिग्ध व्यक्ति के साथ दिखी महिला

प्रारंभिक जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला को एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया है। पुलिस उस व्यक्ति की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की जघन्य वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

महिला की बेरहमी से हत्या : प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, मौके पर दर्दनाक मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button