घर में घुस कर महिला को मारी गोली : जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

( छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- सोमवार को एक महिला पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि महिला घर पर कुछ काम कर रही थी, तभी दो युवक आए और पीने के लिए पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी लेकर आई युवकों ने फायरिंग कर फरार हो गए। मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का है।

जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिरौली की रहने वाली कुंती अगरिया के घर शाम करीब 6.30 बजे 2 युवक पहुंचे और पीने के लिए पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी लेकर लौटी तो दो युवकों में से एक ने कट्टे से फायर कर दिया।

भाग निकले युवक, महिला अंबिकापुर रेफर

बताया जा रहा है कि महिला गोली लगने से जमीन पर गिर गई। जब कुंती की बेटी कुछ देर बाद घर पहुंची तो उसने घर को अस्त-व्यस्त देखा। मां को आवाज लगाई तो मां अंदर के कमरे में थी। उसने बेटी को बताया कि उसे अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, गोली महिला के सीने के दाएं हिस्से में लगी है। दूर से फायरिंग के कारण गोली अंदर पसली की हड्डी में फंस गई, खून ज्यादा बहने से हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत के चलते महिला को अंबिकापुर रेफर किया गया है।

अनुकंपा नियुक्ति पर कार्य कर रही थी महिला

घायल कुंती अगरिया के पति राम रूचि शिक्षाकर्मी से शिक्षक बने थे। उनकी मौत के बाद कुंती अगरिया को चपरासी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। घटना की सूचना पर एमसीबी एएसपी मिमेश बरैया, थाना प्रभारी अमित कौशिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद में आधी रात नगर सैनिक के घर घुसे नकाबपोश लूटेरे : कट्टा और चाकू टिका कर लूट लिए नगद और सोना-चांदी

Related Articles

Back to top button