खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना उस समय महिला खेत में अकेली काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और धमकाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गांव से लगे खेत में महिला अकेली काम कर रही थी, तभी आरोपी युवक बसंत मिरी ने उसे डराकर दबोच लिया और हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंचकर महिला ने अपने परिजनों को पूरे घटना क्रम की जानकारी दी। परिजन तत्काल उरगा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

इधर घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी की तलाश शुरू की और पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी बरपाली निवासी बसंत मिरी आदतन नशेड़ी बताया जा रहा है। गांव वाले भी उसकी हरकतों से पहले से परेशान थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, घर पर अकेली देख बिगड़ी नीयत, जबरदस्ती दुष्कर्म कर भागा आरोपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन